मेरे सिद्धांत

मेरा सिद्धांत मुझे इस बात की अनुमति नहीं देते कि मेरे किसी भी कार्य, वचन या व्यवहार से किसी अन्य व्यक्ति को ठेस पहुँचे या उसे किसी प्रकार की हानि हो। मनुष्य होने के नाते यह मेरा नैतिक दायित्व है कि मैं अपने आचरण में संवेदनशीलता, संयम और विवेक का पालन करूँ, ताकि मेरे कारण किसी के सम्मान, आत्मसम्मान या भावनाओं को आघात न पहुँचे। हाँ, मेरे सिद्धांत मुझे यह आज्ञा अवश्य देते हैं कि यदि मेरी दृष्टि में कोई व्यक्ति तनिक मात्र भी अनुचित मार्ग का अनुगमन करता प्रतीत हो, तो उसे विनम्रता और सद्भावना के साथ आगाह अवश्य करूँ। किसी को टोकना या सचेत करना मेरे लिए आलोचना नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है—क्योंकि मौन रहकर अन्याय या अनुचित आचरण को बढ़ावा देना भी कहीं न कहीं उसी दोष में सहभागी होना है।
मेरा ध्येय सदैव सदाचार, सहानुभूति और कर्तव्यपरायणता पर आधारित रहता है। सदाचार मुझे सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सहानुभूति मुझे दूसरों के दुःख और भावनाओं को समझने की क्षमता प्रदान करती है, और कर्तव्यपरायणता मुझे अपने दायित्वों के प्रति दृढ़ एवं सजग बनाती है। यही तीनों तत्व मिलकर मानवता के उस मूल सिद्धांत को स्थापित करते हैं, जहाँ व्यक्ति केवल अपने लिए नहीं, बल्कि समस्त समाज के कल्याण के लिए जीने का प्रयास करता है। अंततः मेरा विश्वास यही है कि मनुष्य का वास्तविक मूल्य उसके ज्ञान या पद से नहीं, बल्कि उसके आचरण से निर्धारित होता है। यदि हमारे विचार पवित्र हों, हमारे कर्म न्यायपूर्ण हों और हमारे हृदय में दूसरों के लिए करुणा हो, तो वही जीवन मानवता के आदर्शों को सार्थक बनाता है। ऐसे ही सिद्धांतों के पालन से समाज में विश्वास, सम्मान और सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है, जो एक स्वस्थ और न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला है।

Comments

Popular posts from this blog

मानवीय संवेदना

विश्वास

वास्तविकता